मलेरकोटला से चला ट्रक करनाल में पकड़ा गया, तलाशी के दौरान जो मिला देख दंग रह गई पुलिस

Edited By Harman, Updated: 26 Jun, 2026 04:35 PM

two cattle smugglers were arrested in karnal with 24 cows

करनाल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गौ तस्कर एक ट्रक में 24 गायों को मलेर कोटला पंजाब से यूपी लेकर जा रहे थे। लेकिन करनाल के पास पुलिस ने इन ट्रक वालों को रुकवाया और इनसे पूछताछ की और ये कोई संतोषजनक जवाब नहीं...

करनाल : करनाल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गौ तस्कर एक ट्रक में 24 गायों को मलेर कोटला पंजाब से यूपी लेकर जा रहे थे। लेकिन करनाल के पास पुलिस ने इन ट्रक वालों को रुकवाया और इनसे पूछताछ की और ये कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए , जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी मलेर कोटला के रहने वाले हैं। वहीं गायों को गौशाला में भेज दिया गया है, बकायदा डॉक्टर्स से उन गायों का स्वास्थ भी चेक करवाया गया है। पुलिस ने यासिर अली और मोहम्मद यासीन के कब्जे से पुलिस ने 24 गाय बरामद की हैं, जिन्हें फिलहाल गौशाला में भेज दिया गया है। 

वहीं दूसरी तरफ दोनों को कोर्ट में पेश करके दोनों का दो दिन का रिमांड हासिल किया जाएगा। इनके बाकी साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा। ये भी तफ्तीश की जाएगी कि ये कहां - कहां किस तरीके से गायों की तस्करी करते हैं और उनके साथ और किस किस मिलीभगत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!