Road Accident: खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, महिला सहित 3 की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2026 10:32 AM

devotees going to khatu shyam met with an accident 3 people died

जुलाना से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152-D पर आज शनिवार सुबह के समय खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं का बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार 5 लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152-D पर आज शनिवार सुबह के समय खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं का बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार 5 लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दो महिलाओं को एंबुलेंस द्वारा जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 

जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक महिला व 2 पुरुष शामिल हैं। कार में सवार सभी लोग करनाल के सेक्टर 8 के रहने वाले हैं। तीन महिला व 2 पुरुष अपनी कार में करनाल से खाटू श्याम के लिए जा रहे थे, जब वह नेशनल हाईवे 152-D  जुलाना के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही ट्रक नीचे गड्डों में पलट गए जिसमें कार ट्रक के नीचे दब गई और कार में सवार दो पुरुष में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। वहीं जांच अधिकारी ASI वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 152 डी पर सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!