Karnal : बस नहीं रुकेगी, वीडियो बना लो....बोलने बाला कंडक्टर सस्पेंड, छात्राओं से बदतमीजी पड़ी भारी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jan, 2026 07:13 PM

karnal  the bus won t stop make a video   the conductor who said this has be

करनाल रोडवेज बस में छात्राओं के साथ बदतमीजी और उन्हें निर्धारित स्टॉप घरौंडा में नहीं उतारने के मामले में रोडवेज विभाग ने

करनाल : करनाल रोडवेज बस में छात्राओं के साथ बदतमीजी और उन्हें निर्धारित स्टॉप घरौंडा में नहीं उतारने के मामले में रोडवेज विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए चालक को सेवा से हटा दिया है, जबकि परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है।

पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही रोडवेज बस (HR-68 GV-7466) करनाल से पानीपत की ओर जा रही थी। इसी बस में करनाल आईटीआई की छात्राएं घरौंडा जाने के लिए सवार हुई थीं। आरोप है कि 22 जनवरी को कुछ छात्राएं करनाल ITI से घरौंडा आने के लिए रोडवेज बस में चढ़ीं तो चालक ने बस को घरौंडा में नहीं रोका और सीधे पानीपत ले गया, जिससे छात्राओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने भी इस मामले को लेकर एक्स पर लिखा था। जिसके बाद सख्त कार्रवाई की गई।

PunjabKesari

छात्राओं ने बस के अंदर हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद रोडवेज विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई।

PunjabKesari

पंचकूला डिपो के महाप्रबंधक ने चालक बिजेन्द्र को तुरंत प्रभाव से हटाने और परिचालक अकबर अली को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!