करनाल में बुजुर्ग दंपति की हत्या, घर में हाथ-पांव बंधे मिले दोनों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jan, 2026 02:42 PM

an elderly couple was murdered in karnal their bodies were found in their home

करनाल जिला में असंध से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी

करनाल : करनाल जिला में असंध से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक दंपति की पहचान हरिसिंह और लीला के रूप में हुई है। दोनों कबाड़ी का काम किया करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार हरिसिंह नंबरदार थे। घटना की जानकारी मिलने पर उनके पोते ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों कमरे के अंदर मृत पड़े थे और हाथ-पांव बंधे हुए थे।  

PunjabKesari

डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया किसी ने दोनों की गला घोंटकर हत्या की हुई है। बाकी जांच का विषय है। शुरुवाती जांच में लूटपाट का मामला नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची हुई है। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!