सीएम सैनी की लोकप्रियता पंजाब में भी बढ़ती जा रही, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jan, 2026 02:29 PM

cm saini s popularity is growing in punjab as well said union minister manohar

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनकी

करनाल : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी बढ़ती जा रही है। लोगों उनको कार्यक्रम में न्यौता देते हैं और वह कार्यक्रम में शामिल होते हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा मुझे इस मामले की ज्यादा जानकारी नही है। कौन दोषी है कौन किस का अपमान करता है, वहां के स्थानीय लोग ही जानते हैं।

Syl मामले में पंजाब और हरियाणा की एक बार फिर बैठक होने जा रही है, जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्देश दिया है जो हमारे केंद्रीय जल संरक्षण मंत्री हैं और दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री बैठ करके कोई ना कोई रास्ता निकाले 27 जनवरी को जो बैठक होने जा रही है मैं आशा करता हूं उसमें कोई रास्ता निकालने का प्रयास हो सकेगा ताकि सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी जा सके।

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रेनिंग देने पहुंचे थे जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने तंज कसते हुए कहा कि एक अच्छी सूझबूझ के साथ एक कदम उठाया है। वह हर चीज भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति को देखकर करना चाहते हैं। उनके यहां तो यह भी कहना शुरू कर दिया है भारतीय जनता पार्टी की तरह काम करो।

भाजपा को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिले हैं जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा ये देश युवाओं का देश है और आगे सारा कामकाज युवाओं को ही देखना है। भारतीय जनता पार्टी ने भी युवाओं को आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। जितना युवा आगे बढ़ेगा उतना हमारा देश आगे बढ़ेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!