हरियाणा: जेजेपी और आप में गठबंधन, 7-3 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव(VIDEO)

Edited By kamal, Updated: 12 Apr, 2019 03:57 PM

लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी और ‘आप’ में गठबंधन चल रही बातों को आखिरी रुप मिल गया है और इस चुनाव में अन्य दलों को हराने...

दिल्ली(कमल कंसल): दिल्ली में आज दुष्यंत चोटाला ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान AAP-JJP के गठबंधन का ऐलान किया। आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर समझौता हुआ है। जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला बृहस्पतिवार शाम समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली पहुंचे। उनकी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी गोपाल राय से लेकर प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद से विस्तृत बातचीत हुई। इसके बाद समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया।

इस समझौते की घोषणा पहले बृहस्पतिवार रात्रि ही होनी थी मगर कांग्रेेस के टिकट लंबित किए जाने के बाद इसकी घोषणा शुक्रवार तक के लिए टाल दी गई है। आप के सूत्रों के अनुसार फिलहाल समझौत 7-3 पर हुआ है। सात सीट जजपा तो 3 सीट आप लड़ेगी। दुष्यंत ने कहा  कि चप्पल और झाड़ू से देश और प्रदेश की बुराईयों को निकालेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि यह गठबंधन हरियाणा के लिए अलग से घोषणा पत्र लेकर आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!