एशियन गेम्स ट्रायल के पहले राउंड में जीतीं Vinesh Phogat, हरियाणा की ही ज्योति को 7-1 से हराया

Edited By Manisha rana, Updated: 30 May, 2026 02:28 PM

vinesh phogat wins first round of asian games trials

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के पहले राउंड में जीत गई हैं। 53 किलो वेट कैटेगरी में उन्होंने हरियाणा की ही ज्योति को 7-1 से हराया।

दिल्ली (कमल कंसल) : ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के पहले राउंड में जीत गई हैं। 53 किलो वेट कैटेगरी में उन्होंने हरियाणा की ही ज्योति को 7-1 से हराया। बताया जा रहा है कि विनेश ने लगातार 2 पटकनी देते हुए 6 पॉइंट और ले लिए। ज्योति ने मैच के आखिरी में एकमात्र पॉइंट लिया। ज्योति जूनियर वर्ल्ड कप की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

PunjabKesari

वहीं बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने विनेश को ट्रायल की अनुमति दी थी। 28 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने उनका ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!