विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे दीपेंद्र हुड्डा, बोले- कोर्ट के फैसले से हुई न्याय की जीत

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 May, 2026 03:15 PM

deepender hooda came out in support of vinesh phogat saying that justice has pr

विनेश फोगाट के मामले में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विनेश के ट्रायल पर कोर्ट के फैसले को लेकर भी भारतीय कुश्ती संघ और केंद्र सरकार

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा  कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री राज्य की बजाय पंजाब की बात करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में हर रोज़ विदेशों से व्यापारियों को फोन कॉल आ रही हैं, गैंगस्टर उन्हें धमका रहे हैं और वसूली की कोशिश कर रहे हैं। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अपराध के मामले में हरियाणा देश की राजधानी बनता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। हुड्डा सोनीपत के गांव गढ़ी बाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने अमन नामक युवक की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर हरियाणा सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

विनेश फोगाट के मामले में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विनेश के ट्रायल पर कोर्ट के फैसले को लेकर भी भारतीय कुश्ती संघ और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ विनेश फोगाट को ट्रायल से वंचित रखना चाहता था, लेकिन कोर्ट के फैसले से विनेश फोगाट की जीत हुई है। उनके अनुसार, कुश्ती संघ हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रहा है और हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रति दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अब एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात में होंगे, जबकि खेल मंत्री भी गुजरात से हैं, फिर भी वे इस पूरे मामले पर चुप हैं। ईंधन के दामों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अब खोखली हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 

उनका कहना था कि दाम वास्तविक रूप से नहीं बढ़ रहे, बल्कि सरकार टैक्स वसूलकर घाटा भरने का काम कर रही है, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!