डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा का जनता दरबार, बोले- हार स्वीकार कर मैट पर ध्यान दें विनेश फोगाट

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Jun, 2026 04:02 PM

deputy speaker dr krishna midda held a public court saying vinesh phogat shoul

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने हाल ही में हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं डॉ. अर्चना गुप्ता को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान कर रही है।

वहीं पहलवान एवं विधायक विनेश फोगाट द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिड्डा ने कहा कि विनेश फोगाट पहले भी इस प्रकार के आरोप सरकार पर लगाती रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए और आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को अपनी हार को स्वीकार कर कुश्ती पर ध्यान देना चाहिए तथा अपनी हार का ठीकरा किसी और के सिर पर नहीं फोड़ना चाहिए।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आगामी 7 जून को भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये 12 वर्ष भाजपा सरकार के लिए बेमिसाल रहे हैं। भाजपा ने देश को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 14वें स्थान से बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं और उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!