Vinesh Phogat को राहत: हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद ट्रायल में उतरेंगी पहलवान, होगी स्पेशल वीडियोग्राफी

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 06:08 PM

following high court approval vinesh to participate in trials

स्टार पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने विनेश फोगाट को आगामी एशियन गेम्स (Asian Games) के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली: स्टार पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने विनेश फोगाट को आगामी एशियन गेम्स (Asian Games) के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए हाईकोर्ट ने कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

अदालत ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आदेश दिया है कि विनेश फोगाट से जुड़े कुश्ती के सभी मुकाबलों और पूरे ट्रायल की विशेष रूप से वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में चयन को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद या पक्षपात का आरोप न लग सके।

SAI के 2 ऑब्जर्वर रखेंगे पैनी नजर
हाईकोर्ट ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) को इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा है। अदालत के आदेशानुसार, ट्रायल्स के दौरान SAI के दो विशेष ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) मौके पर मौजूद रहेंगे। ये ऑब्जर्वर पूरी चयन प्रक्रिया पर करीब से नजर रखेंगे और अपनी रिपोर्ट सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी खिलाड़ी के साथ अन्याय न हो।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!