Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2025 03:20 PM

करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में डेरी किसान मेले का आयोजन संस्थान द्वारा किया जा रहा है, जहां कई प्रदेशों से पशुपालक अपने उत्तम नस्लों के पशुओं को लेकर मेले में पहुच रहे हैं।
करनाल : करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में डेरी किसान मेले का आयोजन संस्थान द्वारा किया जा रहा है, जहां कई प्रदेशों से पशुपालक अपने उत्तम नस्लों के पशुओं को लेकर मेले में पहुच रहे हैं। वहीं डेरी मेले में जहां दुधारू पशुओं की चर्चा हो रही हैं। इसके साथ सबसे ज्यादा अगर चर्चा यहां किसी स्टाल की हो रही है तो वो जींद के रहने वाले पति-पत्नी द्वारा बनाई जा रही मशरूम की जलेबी व पकौड़ों की हो रही है।
ऐसे ही एक दंपति अशोक और सुनीता जींद से करनाल में डेरी किसान मेले में पहुंचे हैं जिन्होंने यहां पर मशरूम से बनी हुई जलेबी की स्टाल लगाई हुई है। जी हां लोगों ने मैदे से बनी हुई जलेबी तो खूब खाई होगी लेकिन क्या आपने सोचा है कि मशरूम से भी जलेबी तैयार की जा सकती है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। पिछले कई सालों से अशोक और उनकी पत्नी सुनीता मशरूम की जलेबी बना रहे हैं।

600 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है जलेबी
मेले में पहुंचे प्रगतिशील किसान अशोक और उनकी पत्नी सुनीता पिछले कई सालों से मशरूम की जलेबी बना रहे है। जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है जो 600 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है। मशरूम के साथ-साथ वह इसमें मिलेट्स भी मिलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। मशरूम की जलेबी खाने से शरीर को कोई भी नुकसान नहीं होता, बल्कि काफी अच्छा स्वास्थ्य के लिए यह माना जाता है। मेले में आए हुए लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं और खा रहे हैं।

100 से ज्यादा बनाते हैं मशरूम के उत्पाद
अशोक ने बताया कि मशरूम की जलेबी उनका सबसे अच्छा व्यंजन है जो पूरे भारत में काफी लोकप्रिय है। उसको वह विभिन्न किस्म के मेलों और अन्य कार्यक्रम में लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि वह 100 से ज्यादा खाने के उत्पाद मशरूम से बना रहे हैं जिसमें वह करीब आठ प्रकार की मशरूम प्रयोग करते हैं। इसमें वह जलेबी, बिस्किट, पकोड़े और भी कई प्रकार के खाने के व्यंजन तैयार करते हैं।
लोग खूब कर रहे पसंद
मेले में आए हुए लोग उसके बनाए गए उत्पादन जलेबी को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले पनीर और मैदे की जलेबी जरूर खाई है। लेकिन पहली बार ही उन्होंने मशरूम की जलेबी खाई है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)