ड्राइवर की लापरवाही पड़ी भारी ! उचाना में डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, 50 से ज्यादा सवारियां थीं मौजूद

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Mar, 2026 02:56 PM

driver s negligence proved costly a roadways bus carrying over 50 passengers co

टोहाना से जयपुर रूट पर चलने वाली किलो मीटर स्कीम की बस का उचाना के बड़ौदा गांव के पास भयंकर

जींद/उचाना (अमनदीप पिलानिया) : टोहाना से जयपुर रूट पर चलने वाली किलो मीटर स्कीम की बस का उचाना के बड़ौदा गांव के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान बस में 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं। ड्राइवर समेत 5 से 6 लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को जींद सिविल अस्पताल भज दिया गाया है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा नं. की बस (HR 56 GV 6198) उचाना से जींद के लिए जा रही थी। बड़ौदा गांव के पास पहुंचते ही बस डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर टकराने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और साइड में खड़ी लोडिंग गाड़ी में जा टकराई जिससे लोडिंग गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी कई हिस्सों में बिखर गई। हादसे में बस चालक ड्राइवर संदीप कुमार निवासी थुआ जो प्राइवेट ड्राइवर है उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उसको पीजीआइएमएस रोहतक भेज दिया गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

ड्राइवर का ध्यान वीडियो कॉल पर था

बस में मौजूद महिला सवारी प्रवीण डूमरखा ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर का ध्यान फोन पर चल रही वीडियो कॉल पर था। महिला ने बताया कि लोडिंग गाड़ी वाला साइड में गाड़ी खड़ी शौच के लिए गया हुआ था। अचानक से ध्यान और संतुलन बिगड़ने के कारण बस पहले डिवाइडर से टकराई जिसके बाद उसका संतुलन और बिगड़ गया और रोड के साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में बस जा टकराई।

PunjabKesari
 

वहीं लोडिंग गाड़ी चालक पंकज नहीं बताया कि वह उचाना का रहने वाला है। वह गाड़ी का काम करवाने के लिए जींद जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए रुका था। अचानक से पीछे से आई तेज स्पीड बस ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वह गाड़ी से नीचे था इसलिए बच गया। कई सवारियों को बहुत ज्यादा चोट आई हैं और कई सवारी की हल्की चोटें हैं। बस गाड़ी में टकराते ही उन्होंने देखा तो पहले 112 पर फोन किया इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को संभाल लिया :SHO ट्रैफिक

SHO ट्रैफिक पुलिस शमशेर सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी हुई तो 10 मिनट के अंदर ही स्थिति को संभाल लिया गया। 10 से 15 मिनट के अंदर ही सभी घायलों को उपचार के लिए उचाना व जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया। बस ओवरस्पीड में चल रही थी। इस घटना में ड्राइवर समेत 5 से 6 लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें लगी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!