छात्राओं ने चप्पल- जूतों से उतारा 'आशिकी का भूत', हाथ जोड़ कर भागा मजनू

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 01:22 PM

irls beat up the miscreant who manipulated them

हरियाणा के यमुनानगर में कुछ युवतियों और महिलाओं ने रात के अंधेरे में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने वाले मनचलो से सिर से आशिकी का भूत उतारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब

यमुनानगर(सुमित)- हरियाणा के यमुनानगर में कुछ युवतियों और महिलाओं ने रात के अंधेरे में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने वाले मनचलो से सिर से आशिकी का भूत उतारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूरा मामला हरियाणा के यमुनानगर के 18 सेक्टर का है, जहां एक मनचले के छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और युवतियों ने की जमकर धुनाई की। हालांकि जब तक कानून के रखवालों के पास सूचना पहुंचती तब तक वहां एकजुट हुए महिला शक्ति ने उसका भूत उतार दिया था और भीड़ के दबाव में उसे माफी मांगने के बाद जाने दिया। 

मनचला युवतियों से रास्ता पूछने के बहाने उनका पीछा कर उनके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर रहा था ।  युवती और उसकी बहन ने हिम्मत जुटाई और एक्टिवा पर जा रही एक और महिला से मदद लेकर मनचले को पकड़ लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!