फतेहाबाद में काल बनकर आई बस ने मां-बेटे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Feb, 2026 05:25 PM

in fatehabad a bus became an instrument of death running over a mother and son

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मां-बेटे की

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने रोड जाकर जमकर हंगामा किया। रतिया के लाली रोड पर एक हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां ही छीन लीं।

मिली जानकारी के अनुसार गांव खाई निवासी रोबिन अपनी मां कौशल्या बाई के साथ बाइक पर रतिया की ओर आ रहा था। जैसे ही वे लाली रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि एक निजी बस ने उनकी बाइक की जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari

परिजनों ने इस हादसे को बस चालक की लापरवाही बताते हुए जमकर हंगामा किया और बस के ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। घटना को लेकर परिजनों में जमकर रोष देखा गया। परिजनों ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी वे शव को हाथ नहीं लगाएंगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बात कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!