बहादुरगढ़ में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग, पुलिस बनकर आए थे हमलावर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Oct, 2025 03:34 PM

in bahadurgarh assault and firing took place after entering house

बहादुरगढ़ में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात दुर्गा कॉलोनी में कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की और फायरिंग कर दहशत फैला दी।

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : बहादुरगढ़ में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीती रात दुर्गा कॉलोनी में कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की और फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, हमलावर खुद को पुलिस बताकर घर में दाखिल हुए और हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे युवक राजू को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार परिवार के विरोध करने पर हमलावरों ने राजू के भाई राहुल और बहन पार्वती पर डंडों और रिवॉल्वर की बट से हमला कर दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। इस दौरान उनके कुछ कारतूस भी मौके पर गिर गए।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही लाइन पार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। फोरेंसिक टीम ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!