Edited By Krishan Rana, Updated: 18 May, 2026 03:49 PM

यमुनानगर में एक मृत व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का बड़ा मामला सामने
यमुनानगर : यमुनानगर में एक मृत व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शिकायतकर्ता मोहन लाल निवासी राजा साहब गली, जगाधरी ने पुलिस को बताया कि जोती राम उनके परिवार के सदस्य थे और उनकी जमीन गांव मामली में स्थित थी। उनकी मृत्यु 26 मई 1973 को कुरुक्षेत्र के लाडवा में हो चुकी थी, जिसके बाद से वह उनके वैध वारिस होने का दावा करते हैं।
मोहन लाल ने प्रॉपर्टी डीलर धर्म नारायण के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने 1973 में मृत व्यक्ति की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाए। इस मृत व्यक्ति के नाम पर न केवल फर्जी पहचान पत्र और पैन कार्ड जैसे संवेदनशील दस्तावेज तैयार किए गए, बल्कि साल 2017 में किसी डमी (फर्जी) व्यक्ति को सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में खड़ा कर वसीयत भी अपने नाम करवा ली गई।
शिकायत के अनुसार, आरोपी धर्म नारायण ने वर्ष 2017 में फर्जी वसीयत तैयार कर जोती राम की संपत्ति अपने नाम कराने का प्रयास किया। इसके लिए कथित रूप से कांसापुर निवासी चमन लाल के आधार नंबर का इस्तेमाल कर जोती राम के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि जिस चमन लाल के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया, उसकी मृत्यु वर्ष 2018 में हो चुकी है। इसी फर्जी पहचान के आधार पर 2018 में हरिद्वार में भी जोती राम की मृत्यु दर्ज कराई गई।
मामला उजागर होने के बाद शिकायतकर्ता ने अदालत का रुख किया, जहां दस्तावेजों की जांच के बाद फर्जी वसीयत को रद्द कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)