Sonipat: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, आरोपी मौके से फरार... महिला की हैं तीन बेटियां

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 23 Jan, 2025 04:32 PM

husband fatally attacks wife in gohana accused absconds from spot

सोनीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : सोनीपत में गोहाना के गांव बिचपड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। 

मामले की जांच कर रहे गोहाना सदर थाना SHO ने बताया पीड़िता पुलिस को सूचना मिली थी किसी महिला पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल महिला को महकमे की गाड़ी में रोहतक पीजीआई भिजवा दिया। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। जिसका इलाज पीजीआई के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।  

PunjabKesari

महिला की हैं तीन बेटियां

एसएचओ ने बताया कि घायल महिला का नाम पूजा है। किसी बात को लेकर उसकी पति के साथ विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी पति ने पत्नी पर किसी लोहे के चीज से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति टिंकू फरार है। पुलिस ने घायल महिला की मां के बयान पर आरोपी टीकू के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की 3 बेटियां हैं।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!