राजनीति से ऊपर इंसानियत : अनिल विज से मिलने पहुंचे गोकुल सेतिया, क्रॉस वोटिंग पर दिया बड़ा बयान

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Mar, 2026 08:00 PM

humanity above politics gokul setia arrives to meet anil vij gives a big state

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने के लिए आज उनके निवास पर पहुंचे कांग्रेस विधायक गोकुल ने

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने के लिए आज उनके निवास पर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंत्री का हाल-चाल जाना और क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा कि जिस पार्टी ने हमें सब कुछ दिया उसके साथ करो धोखाधड़ी नहीं करनी चाहिए थी और ना ही उसकी पीठ में छुरा नहीं गोपना चाहिए था। 

जानकारी देते हुए गोकुल सेतिया ने बताया कि आज उन्होंने मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है, क्योंकि पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। यहां पार्टीबाजी नहीं बल्कि वह बुजुर्ग है और दिग्गज नेता है उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए उनके निवास पर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है। 

वहीं जब उनसे चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस पार्टी ने सब कुछ दिया उसके साथ गद्दारी करना गलत था। ऐसा करने से उन लोगों ने पार्टी की पीठ में छुरा गोपा है। वह मानते हैं कि जिस पार्टी से चुनाव लड़ा है या जिस पार्टी से अपनी पहचान बनाई है उसके साथ कभी भी धोखा नहीं करना चाहिए था।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!