Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2026 12:53 PM

अंबाला में एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में है, क्योंकि यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़ी या लग्ज़री कार से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से पहुंचा। दूल्हे का हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में उतरा, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस अनोखी बारात को...
अंबाला (अमन): अंबाला में एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में है, क्योंकि यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़ी या लग्ज़री कार से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से पहुंचा। दूल्हे का हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में उतरा, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस अनोखी बारात को देखने के लिए उत्साहित नजर आए।

जानकारी देते हुए दूल्हे के पिता ने बताया कि जिस वक्त उनका बेटा गुरसेवक पैदा हुआ था तो डॉक्टर ने जवाब दे दिया था कि वह नहीं बच पाएगा इसके बाद उन्होंने श्री गुरु हरकृष्ण साहिब से अरदास की थी कि अगर उनका बेटा ठीक हो जाएगा तो उसकी शादी के वक्त बारात लेकर जाने से पहले और डोली लेकर आते हुए फूलों की वर्षा की जाएगी इसके बाद कल जब वे लोग बारात लेकर गए तो भी अंबाला में श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा पर फूलों की वर्षा की और आज भी जब डोली लेकर आए तो फूलों की वर्षा करने के बाद ही हेलीकॉफ्टर से उतरे है।
