सोनीपत में भिगान टोल प्लाजा पर रईसजादों की गुंडागर्दी, 2 कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Feb, 2026 02:25 PM

hooliganism of rich people at toll plaza in sonipat 2 employees beaten brutally

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे- 44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे- 44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टोल मांगने पर 4 एसयूवी कारों में सवार कुछ रईसजादों ने टोल प्लाजा के 2 कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों की यह पूरी गुंडागर्दी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने जब नियमानुसार टोल शुल्क मांगा तो कार सवार युवक भड़क गए। देखते ही देखते आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

पीड़ित कर्मचारियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी गई है। पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की बात कही है और कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों में भय का माहौल है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!