राम रहीम से मिलने चाैथी बार सुनारिया जेल पहुंची हनीप्रीत, 20 मिनट की बातचीत

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Jan, 2020 11:42 AM

honeypreet reached jail for the fourth time to meet ram rahim

लोहड़ी के अवसर पर सोमवार को सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से मिलने के लिए हनीप्रीत सिंह पहुंची। हनीप्रीत ने राम रहीम के साथ लगभग 20 मिनट तक बातचीत की। हनीप्रीत दोपहर में फॉच्र्यूनर गाड़ी से सुनारियां जेल पहुंची थी। अम्बाला जेल से पंचकूला हिंसा मामले...

रोहतक(स.ह.): लोहड़ी के अवसर पर सोमवार को सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से मिलने के लिए हनीप्रीत सिंह पहुंची। हनीप्रीत ने राम रहीम के साथ लगभग 20 मिनट तक बातचीत की। हनीप्रीत दोपहर में फॉच्र्यूनर गाड़ी से सुनारियां जेल पहुंची थी। अम्बाला जेल से पंचकूला हिंसा मामले में जमानत मिलने के बाद हनीप्रीत चौथी बार जेल में राम रहीम से मुलाकात करने आई थी।

इससे पहले हनीप्रीत 30 दिसम्बर को मिलने आई उस वक्त उनके साथ उसका चचेरा भाई चरणजीत सिंह सिद्धू, राम रहीम का एडवोकेट हरीश छाबड़ा व राजेंद्र सिंह सरा भी थे। इस बार भी उनके राम रहीम का वकील भी साथ आया था। बता दें कि गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!