रेवाड़ी जेल में बंद हवालाती की मौत, अचानक सीने में उठा दर्द...अस्पताल में तोड़ा दम; 3 दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

Edited By Harman, Updated: 27 Jul, 2026 03:25 PM

death of undertrial prisoner in rewari jail

हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला जेल में बंद एक हवालाती की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साइबर ठगी के आरोप में 24 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला जेल में बंद एक हवालाती की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साइबर ठगी के आरोप में 24 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेंद्र कदम के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जेल में बंद राहुल के सीने में अचानक दर्द उठा। जेल प्रबंधन ने तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  साइबर ठगी के आरोप में उसे 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अगले दिन अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!