Haryana: पुंडरी थाने में अनोखे अंदाज में मनी होली, महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को कोड़े मार निभाई परंपरा

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Mar, 2026 04:51 PM

holi celebrated in a unique way at pundhri police station

कैथल जिले के पुंडरी थाना परिसर से होली के मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मचारी अपने परिवार की महिलाओं के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाते दिखाई दे रहे हैं।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले के पुंडरी थाना परिसर से होली के मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मचारी अपने परिवार की महिलाओं के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार का है, जब पूरे हरियाणा में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

वायरल वीडियो में दो महिलाएं पुलिसकर्मियों को मजाकिया अंदाज में कोड़े मारती नजर आ रही हैं। वहीं थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी हंसी-मजाक के माहौल में इस रस्म का हिस्सा बनते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में थाना के मुंशी से लेकर कई जांच अधिकारी भी अपनी भाभियों से कोड़े खाते हुए नजर आते हैं। हरियाणा के कई इलाकों में होली के दौरान इस तरह की रस्में पारंपरिक तौर पर निभाई जाती हैं, जिन्हें आपसी स्नेह और हंसी-मजाक का प्रतीक माना जाता है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इसे हरियाणा की संस्कृति से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “यो हरियाणा है प्रधान”, जबकि दूसरे ने मजाक में लिखा, “अगर वीडियो वायरल हो गई तो सस्पेंड हो जाओगे।” वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “असली आन मिलो सजना फ्रॉम हरियाणा।”

दरअसल त्योहारों के दौरान भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, ताकि आम लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। ऐसे में ड्यूटी के बीच परिवार के साथ कुछ पल खुशियां बांटना उनके लिए भी खास मौका बन जाता है। पुंडरी थाना परिसर का यह वीडियो भी इसी पारिवारिक और खुशहाल माहौल की झलक पेश करता नजर आ रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!