रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हिसार से चंडीगढ़ तक चलेगी मेमू ट्रेन, 6 घंटे में तय होगा सफर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Jan, 2025 03:14 PM

hisar to chandigarh memu train will run good news for railway passenger

हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा को लेकर वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। जल्द ही हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने का काम किया जाएगा।

हरियाणा डेस्कः रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा को लेकर वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। जल्द ही सभी तरह की तकनीकी पहलुओं को सुलझाकर हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने का काम किया जाएगा।

हिसार की वर्षों पुरानी मांग कर रहे थे सुभाष बराला

हरियाणा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के प्रयासों से हिसार की वर्षों पुरानी मांग कर रहे थे। हिसार से डीआरयूसीसी सदस्य और रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश ने बताया कि  राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हिसार वासियों की वर्षों पुरानी मांग पर सुध लेते हुए रेल मंत्री को ट्रेन चलाने के लेकर आग्रह किया था। 

हिसार से चंडीगढ़ के बीच लगेंगे 6 घंटे 

इस पर अंबाला मंडल ने हिसार से कालका वाया जाखल-धुरी-पटियाला-अंबाला कैंट के रास्ते मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। हिसार से चंडीगढ़ लगभग 299 किमी लंबे इस रेलमार्ग पर लगभग 6 घंटे लगेंगे।

प्रदेशवासियों को मिलेगी सुविधा

हिसार से चंडीगढ़ के बीच ट्रेन शुरू होने के बाद प्रदेशवासियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि इस गाड़ी के यात्री सुविधा अनुसार समय सारिणी को लेकर डीआरयूसीसी सदस्य आकाश व सबंधित अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है।ॉ

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!