पानीपत में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, बाइक सवार दोस्तों को उड़ाया, 2 की मौत, 1 गंभीर, तीनों के नहीं हैं पिता

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 May, 2025 09:41 PM

high speed canter wreaked havoc in panipat hit bike riding friends 2 dead

पानीपत शहर में शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीनों को मौके से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

पानीपत (सचिन मलिक) : पानीपत शहर में शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीनों को मौके से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के नाम नीरज और विजय हैं। घायल युवक सोनू फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीसरे घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी देते हुए मृतकों के चाचा अजित और प्रवीण ने बताया कि मृतक नीरज की उम्र 21 साल और विजय 25 साल का था। जबकि घायल सोनू 22 वर्ष का है। तीनों दोस्त हैं और कश्यप कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे पिछले करीब 6 महीने से गांव मढ़ाना स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। तीनों सुबह एक साथ जाते थे और शाम करीब 4:30 बजे तक घर वापस लौट आते थे।

PunjabKesari

तीनों के पिता की हो चुकी मौत

ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आते जाते थे। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जब वे गोहाना रोड से देशवाल चौक की ओर पहुंचे तो रास्ते में एक तेज रफ्तार सीएनजी डिलीवरी कैंटर आया, जिसने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि तीनों ही युवकों के पिता नहीं है। मृतक नीरज के घर पर 2 भाई व मां है। जबकि विजय का एक बड़ा भाई वह एक छोटी बहन है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!