सावधान! हरियाणा में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Aug, 2025 08:41 AM

heavy rain in haryana today

हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार हैं। आज प्रदेश में हल्की, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार हैं। आज प्रदेश में हल्की, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है। आज दो जिलों अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, तो वहीं 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बूंदाबांदी रहेगी।

बीते दिन मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया। इस वैष्णो देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही हुई। इस हादसे में करीब 31 लोगों की मौत की सूचना मिली है। यहां आज फिर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं हरियाणा में कल वीरवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!