Haryana Weather: हरियाणावासी रहें सावधान! इस दिन तक लगातार होगी बारिश, IMD ने जारी किया Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Aug, 2025 08:57 AM

heavy rain alert in haryana

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आज सूबे में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 7 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आज सूबे में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 7 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। जिनमें यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

6 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैश अलर्ट जारी कर नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और सिरसा जिलों व इनके आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि प्रदेश में 6 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!