Weather Update: हरियाणा वालों के लिए मौसम का बड़ा अपडेट, इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया Alert

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Jan, 2025 08:38 PM

haryana weather imd issued alert for rain

हरियाणा में शुक्रवार से 18 जनवरी 2025 तक मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

डेस्कः पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से बाद ठिठुरन बढ़ गई है। इसकेक चलके मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवा के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच हरियाणा में आज और शनिवार को मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, ''18 जनवरी को भी वर्षा के आसार हैं। कोहरे को लेकर कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, युमनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग ने की घने कोहरे की जारी चेतावनी

बता दें बीते दिन अंबाला, करनाल, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, पानीपत, सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़ में वर्षा हुई। अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा छाया। मौसम विज्ञानियों ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!