Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में कई स्कूल बंद!, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Sep, 2025 03:06 PM

haryana schools closed due to flood and waterlogging

बाढ़ के कारण हरियाणा के कई जिलों में शिक्षण संस्थान कई दिन तक बंद रहे। अभी भी कई स्कूलों के परिसर में जलभराव है, जिसके कारण कक्षाएं बंद हैं या कुछ स्कूलों को दूसरी इमारतों में शिफ्ट किया गया है।

डेस्कः बाढ़ग्रस्त प्रदेश के कई जिलों में शिक्षण संस्थान कई दिन तक बंद रहे। अभी भी कई स्कूलों के परिसर में जलभराव है, जिसके कारण कक्षाएं बंद हैं या कुछ स्कूलों को दूसरी इमारतों में शिफ्ट किया गया है। प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ के कारण जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से डीईओ और बीईओ की टीमें इन स्कूलों का दौरा कर रही हैं। पंचायतों से सहयोग मांगा जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय ने सभी स्कूलों से फोटो समेत स्थिति की रिपोर्ट तलब की है।

जिलावार स्कूलों की वर्तमान स्थिति

यमुनानगर: 20 से अधिक स्कूलों में जलभराव हुआ था, अब सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

भिवानी: 19 स्कूल अभी भी जलभराव के कारण शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

रोहतक: 11 सरकारी स्कूलों में जलभराव हुआ था, इनमें से 5 स्कूलों के मैदान में पानी भरा है और इन्हें दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया गया है।

सिरसा: शक्करमंदोरी गांव के स्कूल में जलभराव हुआ है, कक्षाएं मंदिर में लग रही हैं, कई स्कूल आज से खुलेंगे।

झज्जर: कोई स्कूल अभी बंद नहीं है, हालांकि कुछ जगह स्कूल के रास्तों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

अंबाला: तीन सरकारी स्कूलों में जलभराव था, अब पानी निकल चुका है और पढ़ाई शुरू हो गई है।

कैथल: जिले के सभी स्कूलों में जलभराव नहीं हुआ।

फतेहाबाद: 12 सरकारी स्कूलों में जलभराव था, अब सभी स्कूलों में कक्षाएं चल रही हैं।

करनाल: सभी सरकारी स्कूल सुचारू रूप से चल रहे हैं, किसी भी स्कूल में छुट्टी नहीं है।

कुरुक्षेत्र: 27 स्कूलों में जलभराव हुआ था, शाहाबाद के स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है, पिहोवा के 8 स्कूल अभी बंद हैं।

हिसार: 20 गांवों के 46 सरकारी स्कूलों में अभी भी जलभराव है, अधिकारी समस्या के समाधान में जुटे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!