Edited By Krishan Rana, Updated: 20 May, 2026 03:09 PM

हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुख्यात गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू बरोना
सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के सोनीपत जिसे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुख्यात गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू बरोना ने 5 साल तक कोमा में रहने के बाद दम तोड़ दिया। अजय उर्फ बिट्टू को 18 मार्च 2021 को सोनीपत कोर्ट परिसर में कैदियों की गाड़ी में ही सिपाही महेश ने गोली मार दी थी, जिसके बाद वह लगातार कोमा में था। फिलहाल खरखोदा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बता दें कि सोनीपत के खरखौदा के गांव बरोना का रहने वाला बिट्टू बरोना हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर था और इस पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे। वहीं अजय उर्फ बिट्टू बरोना पर 18 मार्च 2021 को सोनीपत कोर्ट परिसर में कैदियों की गाड़ी में ही सिपाही महेश ने गोली मार दी थी और अजय उर्फ बिट्टू बरोना पर हुए इस हमले के कुछ ही मिनटों बाद उसके पिता कृष्ण को भी गांव बरोना में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
जानकारी के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू बरोना को पिछले शनिवार को रोहतक जेल से पेरोल पर बाहर लाया गया था। उसकी मौत के बाद आज सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अजय उर्फ बिट्टू बरोना के भाई दिनेश ने बताया कि उसके भाई हजारों बिट्टू बरोना पर कोर्ट में ही महेश नाम की सिपाही ने गोली से हमला किया था और उसके सिर में गोली लगी थी और गोली सिर में रह गई थी। वह 5 साल तक कोमा में रहा है और आज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि जिसने उसे पर हमला किया था उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)