ISI के निशाने पर था हरियाणा का सैन्य शिविर, पुलिस ने नाकाम किया पाकिस्तान का 'भट्टी मॉड्यूल'

Edited By Isha, Updated: 09 May, 2026 12:00 PM

a military camp in haryana was on the isi radar

पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. ने कथित तौर पर शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े गुगों के माध्यम से दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत राजमार्ग पर एक लोकप्रिय ढाबे और हरियाणा में ए

डेस्क: पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. ने कथित तौर पर शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े गुगों के माध्यम से दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत राजमार्ग पर एक लोकप्रिय ढाबे और हरियाणा में एक सैन्य शिविर पर हमले कराने की साजिश रची थी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, इन बातों का खुलासा दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा 'गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0' के तहत कई राज्यों से गिरफ्तार किए गए मॉड्यूल के 9 कथित गुर्गों से पूछताछ के दौरान हुआ।

सूत्रों ने बताया कि जांचकर्त्ताओं ने पाया कि एक आरोपी ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की टोह ली थी और सोशल मीडिया के माध्यम
से परिसर की तस्वीरें पाकिस्तान स्थित आकाओं को भेजी थीं।

लोकप्रिय ढाबे पर हमले की रची थी साजिश
उन्होंने कहा कि मॉड्यूल ने मंदिर पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाने और दहशत फैलाने व भी व्यवधान पैदा करने के लिए कथित तौर पर गोलीबारी करने की साजिश रची थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के इरादे से दिल्ली-सोनीपत राजमार्ग पर एक लोकप्रिय' ढाबे' पर ग्रेनेड हमला करने का काम भी आरोपियों को सौंपा गया था। इस ढाबे पर रोजाना हजारों लोग आते हैं। सूत्र ने कहा, "हिसार में एक सैन्य शिविर की भी कथित तौर पर रेकी की गई थी और क्षेत्र के वीडियो सीमा पार आकाओं के साथ सांझा किए गए थे। उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थाने भी हिट लिस्ट में शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!