हरियाणा के इस नेशनल हाईवे पर अचानक धधक उठी कार, मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2026 02:55 PM

a car suddenly caught fire on national highway in haryana causing panic

गोहाना के गुजरने वाले दिल्ली जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पर गांव बरोदा के पास के एक चलती कार में अचानक बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते कुछ मिनट में ही कार से आग की लपटे उठने लगी। कार में आग लगने से पहले ही कार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गुजरने वाले दिल्ली जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पर गांव बरोदा के पास के एक चलती कार में अचानक बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते कुछ मिनट में ही कार से आग की लपटे उठने लगी। कार में आग लगने से पहले ही कार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। उसके बाद अग्निशन को सूचित किया गया मगर जब तक अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची तो कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

वहीं कार चालक बलजीत ने बताया कि वह मानसा पंजाब का रहने वाला है वह मानसा से दिल्ली एयर पोर्ट पर जा रहा था यहां पहुंचने पर मेरी कार में अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा किसी ने मुझे बताया तो कार रोक कर कूद कर जान बचाई। कुछ देर बाद कार से आग की लपटे उठने लगी। उसके बाद अग्निशन को सूचित किया एक गाड़ी आई और आग को बुझाया। उसने ये गाड़ी चार महीने पहले नई खरीदी थी।

वहीं उसके जानकर ने भी बताया कि मेरे भाई ने फोन कर बताया कि कार में आग लगने की सूचना दी मैं भी यहां आया हूं मैं इस बात खुश हूं भाई सुरक्षित है। गाड़ी का इंसोरेंस है गाड़ी नई आ जाएगी। यह मानसा से दिल्ली अकेला कार चला कर जा रहा था।रास्ते मे कार के अगले हिस्से मे आग लग गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!