Haryana: पानीपत से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ की राहत सामग्री रवाना, कृष्ण लाल पंवार ने दिखाई हरी झंडी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Sep, 2025 01:24 PM

haryana rs 1 crore relief material dispatched from panipat for punjab flood

पानीपत से पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे छह ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पानीपत जिले की ओर से लगभग 1 करोड़ रुपये की राहत सामग्री भेजी गई है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिला सचिवालय, पानीपत से पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे छह ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पानीपत जिले की ओर से लगभग 1 करोड़ रुपये की राहत सामग्री भेजी गई है।

मंत्री पंवार ने बताया कि हरियाणा सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के किसानों को 15,465 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है, और अब सरकार ने 12 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी उपायुक्तों को गिरदावरी और फसल आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भेजी गई राहत सामग्री में पानी, आटा, आलू, अचार, सूखा दूध, राशन किट, कंबल, मच्छरदानी, दवाइयाँ, बिस्तर, पानी की बोतलें आदि शामिल हैं। कुल मिलाकर 5000 राहत किट, जिनमें 19 वस्तुएँ हैं, पंजाब भेजी गईं। इन ट्रकों के साथ जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह और भाजपा पदाधिकारी नरेश बेनीवाल, अमरजीत कोहली व जगबीर आर्य भी रवाना हुए।

शहरी विधायक प्रमोद विज ने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में यह राहत सामग्री एकत्र की गई, जिसका श्रेय उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया को जाता है। जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पानीपत पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ा है। वहीं उपायुक्त डॉ. दहिया ने जिलेवासियों का आभार जताते हुए कहा कि पानीपत हमेशा देश और समाज के लिए तत्पर रहता है।

डॉ. दहिया ने बताया कि पंजाब के लिए भेजी गई राहत सामग्री में शामिल हैं:

  • 5000 राहत किट
  • 2000 तिरपाल
  • 2700 दवा किट
  • 2600 बिस्तर
  • 8 बोरे मच्छरदानियां
  • 12.5 टन आलू
  • 25 टन आटा
  • 1360 पेटी पानी की बोतलें
  • अन्य आवश्यक वस्तुएं

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, डीएफएससी नीतू, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, मीडिया सह प्रभारी ईश कुमार राणा, संजय अग्रवाल, पूर्व मेयर अवनीत कौर, मालती, रंजीता कौशिक, नवीन भाटिया, हिमांशु, भावना जैन, देवेंद्र चौहान, रोशन लाल माहला, विजय सहगल, राहुल राणा, मनोज जोगी, रविंदर व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!