Edited By Harman, Updated: 01 May, 2026 04:35 PM

हरियाणा की राजनीति में बयानबाजी ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। बीजेपी की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने से विवाद खड़ा हो गया है।
पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा की राजनीति में बयानबाजी ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। बीजेपी की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने से विवाद खड़ा हो गया है।
इस बयान के विरोध में आज पानीपत में पूर्व सीएम भजनलाल के समर्थकों ने भारी रोष जताया है। गुस्साए समर्थक सिटी थाने पहुंचे और रेखा शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। समर्थकों का आरोप है कि इस तरह का बयान न केवल एक पूर्व सीएम बल्कि उनके नेता का अपमान है, इस बयान से हरियाणा पर में आम जनता समेत भजनलाल के समर्थन को भारी ठेस पहुंची है। “हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। रेखा शर्मा को तुरंत माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे।”
शिकायत में समर्थकों ने मांग की है कि रेखा शर्मा के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक रूप से माफी दिलवाई जाए। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में बीजेपी नेतृत्व क्या रुख अपनाता है और क्या रेखा शर्मा अपने बयान पर सफाई या माफी देती हैं। फिलहाल, यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।