Rain in Haryana: हरियाणा में 2 साल बाद अक्टूबर में रिकॉर्ड बारिश, अब गिरेगा पारा...

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2025 01:47 PM

haryana receives record rainfall in october after two years

दो साल के बाद अक्तूबर में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। अक्तूबर में करीब 30.1 एमएम बारिश दर्ज हुई जो सामान्य से 214 फीसदी ज्यादा रही। पिछले साल 0.5 एमएम बारिश और 2023 में 10 एमएम बारिश दर्ज ले की गई जबकि

चंडीगढ़: दो साल के बाद अक्तूबर में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। अक्तूबर में करीब 30.1 एमएम बारिश दर्ज हुई जो सामान्य से 214 फीसदी ज्यादा रही। पिछले साल 0.5 एमएम बारिश और 2023 में 10 एमएम बारिश दर्ज ले की गई जबकि 2022 में 35.9 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिन में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे तापमान गिरने लगेगा और  लोगों को ठंड का अहसास भी होगा।
 

मौसम विभाग के मुताबिक अक्तूबर में सामान्य बारिश 9.6 एमएम के आसपास होती है। मगर इस बार अक्तूबर के पहले हफ्ते में झमाझम बारिश हुई। इससे बारिश के आंकड़ों में सुधार हो गया है। हालांकि बाकी हफ्तों में बारिश नहीं दर्ज की गई। इसका ज्यादा असर तापमान में भी दिखा। दिन को व रात के तापमान में भी कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि अक्तूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ आया तो था मगर इतनी सक्रियता नहीं दिखी। हालांकि आखिरी हफ्ते में दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दस दिनों में दिन व रात के तापमान में दो से तीन  डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री नीचे चल रहा है। राज्य में सबसे कम तापमान पंचकूला में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दिन का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है। सबसे गर्म जिला पलवल दर्ज किया गया जिसका तापमान 32.5 दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!