हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती : उम्र में छूट की मांग को लेकर सीएम, विधायकों और मंत्रियों से मिल रहे युवा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Jan, 2026 07:06 PM

haryana police constable recruitment young people are meeting with the chief mi

हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होते ही युवाओं की उम्र में छूट की मांग

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होते ही युवाओं की उम्र में छूट की मांग उठने लगी है। युवा भर्ती में 3 साल उम्र में छूट की मांग कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा CET एग्जाम में देरी हुई, इसके कारण 3 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट मिलनी चाहिए। युवाओं ने एक लेटर मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी भेजा है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में प्रभावित युवा मंत्रियों और विधायकों से मिलकर ये मांग उठा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलने के बाद सुमित ठाकुर ने बताया कि हमारी स्पष्ट एवं न्यायोचित मांग है। हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 5500 पदों के लिए HSSC CET के विलंब को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाए। इससे सामान्य वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़कर 28 वर्ष हो जाएगी, तथा आरक्षित वर्गों के लिए 30 से बढ़कर 33 वर्ष हो जाएगी। यह छूट उन सभी अभ्यर्थियों पर लागू हो जो CET की लंबी प्रतीक्षा में प्रभावित हुए हैं। हमारे पास के राज्य उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी पुलिस भर्ती में 3 साल की छूट दी है।

PunjabKesari

इस बारे CM को भी लिख चुके है पत्र  

सुमित ठाकुर ने बताया कि वह अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलेंगे और इससे पहले वह मुख्यमंत्री के नाम इस बारे में एक पत्र भी लिख चुके हैं। CM सैनी को भेजे पत्र में युवाओं ने लिखा है कि हम हरियाणा के लाखों युवा अभ्यर्थी, जो वर्षों से कड़ी मेहनत कर हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जैसे सम्मानजनक पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं, आपके समक्ष अपनी गंभीर समस्या प्रस्तुत कर रहे हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी पदों के लिए CET 2022 के बाद जुलाई 2025 में हुआ जिसके कारण युवाओं की उम्र ज्यादा हो गई हैं CET का आयोजन समय पर न होकर काफी विलंब से हुआ जिससे भर्ती प्रक्रिया में कई वर्षों का विलंब हुआ। इस प्रशासनिक देरी के कारण हजारों योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं, जबकि वे शारीरिक, शैक्षणिक एवं अन्य सभी मानदंडों पर खरे उतरते हैं। हम आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि इस अन्याय को दूर कर युवाओं को न्याय प्रदान किया जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!