सास ने बहू की पिटाई की, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची हवालात (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 12 Mar, 2019 04:29 PM

आम जनता की जागरूकता और मीडिया के प्रयास से आज अत्याचार सह रही एक महिला को न्याय की आस जगी है। दरअसल, ये खबर का असर तब हुआ जब हरियाणा के सोनीपत के गांव पुरखास में एक सास द्वारा अपने बहू को पीटने का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो...

सोनीपत(पवन राठी): आम जनता की जागरूकता और मीडिया के प्रयास से आज अत्याचार सह रही एक महिला को न्याय की आस जगी है। दरअसल, ये खबर का असर तब हुआ जब हरियाणा के सोनीपत के गांव पुरखास में एक सास द्वारा अपने बहू को पीटने का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला मीडिया ने प्रमुखता से उठाया तो इसमें पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़ित महिला आरोपी महिला के साथ कहीं चली गई। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि वह दूसरे गांव में हैं, जहां से दोनों को बरामद किया गया। फिलहाल पीड़ित महिला के बयान पर 323 ,498 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।  आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सास पीड़िता को पिछले कई दिनों से प्रताडि़त करती आ रही थी।

PunjabKesari, police

वहीं वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सास अपने बहू को प्रताडि़त कर रही है। पहले वह उसके बाल नोचती है, फिर थप्पड़ मारती है और उसके बाद उस पर डंडे बरसाती है। इसके बावजूद बहू कोई रिएक्शन नहीं दे रही है, क्योंकि पिटाई से मानसिक रूप से प्रताडि़त हो चुकी है। इसी मामले को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद इस आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!