सुविधा:  छठ पर्व जा रहे यात्रियों के लिए Good News, आज से छठ पर्व के लिए चलेंगी 5 त्योहार स्पेशल ट्रेने

Edited By Isha, Updated: 22 Oct, 2025 10:30 AM

good news for passengers going for chhath festival

चार दिन बाद हठ का त्योहार शुरू हो जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन पर 20 हजार से अधिक यात्री पहुंचे। बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ थी। यात्रियों को

अम्बाला: चार दिन बाद हठ का त्योहार शुरू हो जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन पर 20 हजार से अधिक यात्री पहुंचे। बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ थी। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए कुली भी इनके पीछे घूम रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रबंधन ने 5 स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, जिससे लोगों को अपने घर जाने में परेशानी न हो। इन ट्रेनों में 4 आरक्षित डिब्बों के साथ होंगी तो वहीं एक ट्रेन पूरी सामान्य डिब्बों वाली होगी। बता दें कि बुधवार से अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना 80 हजार यात्रियों के आने की संभावना है। अम्बाला रेल मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने कहा कि अधिकारियों को भी व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए हैं।

रेलवे ने ये स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई

  • 04602 फिरोजपुर कैट से पटना जंक्शन तक 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। ये ट्रेन शाम 7:50 बजे अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 04601 पटना से फिरोजपुर कैंट तक 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर वीरवार को चलेगी। ये ट्रेन अम्बाला शाम 7:20 बजे पहुंचेगी। 04656 लुधियाना से सुर्पाल जंव्शन तक 22 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04655 सुपौल जंक्शन से लुधियाना तक 23 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी। ये पूरी ट्रेन सामान्य डिब्बों वाली होगी। 04658 लुधियाना से कटिहार 22 अक्टूबर से चलेगी।
  • 1:45 बजे अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 04657 कटिहार से लुधियाना के लिए 24 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।
  • 04660 लुधियाना से कटिहार 23 अक्टूबर से चलेगी। ये ट्रेन शाम 6:50 बजे अम्बाला पहुंचेगी। बापसी में 04659 कटिहार से लुधियाना के लिए 25 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी।
  • 04664 लुधियाना से पटना जंक्शन के लिए 24 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में रात 10:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04663 पटना से लुधियाना के लिए 26 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में रात 2:05 बजे पहुंचेगी।
  • बता दें कि त्योहारों के चलते स्पेशल ट्रेनों को चलाने के लिए कई ट्रेनों से कोच लिए गए हैं। इससे कुछ ट्रेनें 22 से 27 अक्टूबर तक अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी। इनमें ट्रेन नंबर 14614 व 14613 फिरोजपुर से साहिबजादा अजीत सिंह नगर 22 से 25 अक्टूबर तक, ट्रेन नंबर 14601 फिरोजपुर से हनुमानगढ़ 23 से 26 अक्टूबर तक, ट्रेन नंबर 14630 फिरोजपुर से चंडीगढ़ 23 से 26 अक्टूबर तो चंडीगढ़ से फिरोजपुर 24 से 27 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 54642 फिरोजपुर से बठिंडा 24 से 27 अक्टूबर तक रह रहेगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे की ओर से पूरी तैयारी की गई हैं। 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!