Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2026 07:35 PM

अंबाला की महेश नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लिया है, जिसमें लगभग 1150 पेटियां अवैध शराब लदी हुई थी। पुलिस के अनुसार
अंबाला(अमन): अंबाला की महेश नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लिया है, जिसमें लगभग 1150 पेटियां अवैध शराब लदी हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस शराब पर 'पंजाब सिविल' की स्लिप लगी हुई थी और इसे गैर-कानूनी तरीके से दूसरे राज्य में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।
महेश नगर थाना एसएचओ (SHO) जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश (MP) नंबर के एक ट्रक में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खड्डा खुर्द के पास विशेष नाकाबंदी की।
जब संदिग्ध ट्रक (नंबर: MP 09 HH 2062) को रोककर उसके ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ रहा। संदेह होने पर जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिलीं। शुरुआती पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने खुलासा किया है कि वह इस खेप को पंजाब से लेकर उड़ीसा जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे मुख्य सरगना कौन है और यह शराब पंजाब में कहाँ से लोड की गई थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।