अंबाला CIA-2 का ताबड़तोड़ एक्शन, युवक पर जानलेवा फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार...बड़ी वजह आई सामने

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Jun, 2026 09:12 PM

ambala cia 2 takes swift action arrests mastermind in deadly shooting of youth

अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी से एक बड़े मामले में महज 24 घंटे के भीतर वो कामयाबी हासिल

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी से एक बड़े मामले में महज 24 घंटे के भीतर वो कामयाबी हासिल की है, जिसने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। गांव दुखेड़ी में हुए खौफनाक गोलीकांड के मुख्य आरोपी को अंबाला पुलिस की CIA-2 टीम ने दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार अंबाला के गांव दुखेड़ी में 17 जून को गोलियों की गड़गड़ाहट से सनसनी फैल गई थी। पुरानी रंजिश के चलते केशव नाम के एक युवक पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। कप्तान के आदेश मिलते ही CIA-2 के प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस एक्शन मोड में आ गई। 

पुलिस ने तकनीकी इनपुट्स और गुप्त सूचनाओं का जाल बिछाया। नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जोकि दुखेड़ी का ही रहने वाला है।

CIA 2 इंचार्ज रवि कुमार ने बताया शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे और इनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मुख्य आरोपी अंकित कुमार को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाकी साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।  

PunjabKesari

बता दें कि अंबाला के गांव दुखेड़ी में दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए मुलाना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा था। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!