गोलियों की गूंज से दहला अंबाला, अज्ञात हमलावरों ने युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां...पूरे इलाके में हड़कंप

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Jun, 2026 07:09 PM

ambala was shaken by the sound of gunfire unknown assailants fired bullets at a

अंबाला के गांव दुखेड़ी में दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला के गांव दुखेड़ी में दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने 19 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मुलाना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार अंबाला के गांव दुखेड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब 19 वर्षीय केशव राणा पर उसके घर के पास ही अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की पहचान केशव राणा पुत्र रूप सिंह निवासी गांव दुखेड़ी के रूप में हुई है। घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए मुलाना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है पड़ाव थाना प्रभारी के अनुसार करीब तीन से चार दिन पहले गांव में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में इसी पुरानी रंजिश को फायरिंग की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

वहीं घायल युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे को तीन-चार दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनका आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आज यह हमला किया गया। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!