अंबाला में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे दीवार से टकराई बस; मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 26 Jun, 2026 12:00 PM

bus crashes into wall under bhanokheri flyover in ambala

अंबाला में भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई।

अंबाला (अमन कपूर ) : अंबाला में भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से मिट्टी से भरा डंपर आ रहा था जिसे बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सीधे  दीवार से जा टकराई। वहीं इस हादसे में बस में सवार 9 महिला टीचर्स बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। 

मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से सभी घायल शिक्षिकाओं को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस बारे में देते हुए स्कॉलर स्कूल के MD गुरतेज सिंह ने बताया कि स्कूल के स्टाफ नाडा साहिब गुरुद्वारा साहिब में जाना था जिसके लिए स्टाफ स्कूल में इक्कठा हो रहा था। स्कूल बस में सवार हो कर स्कूल का स्टाफ आ रहा था इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी और स्टाफ के एक ड्राइवर सहायक और एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें PGI रेफर किया गया। फिलहाल के बारे में जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!