ममता शर्मसार, कैंट रेलवे स्टेशन पर मिली 7 दिन की बच्ची

Edited By Updated: 27 Apr, 2017 01:17 PM

girl child found in cantt railway station

अंबाला में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई। देर रात निर्दयी मां अपनी 7 दिन की बच्ची को लावारिस हालत में कैंट रेलवे स्टेशन पर

अंबाला(कमलप्रीत):अंबाला में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई। देर रात निर्दयी मां अपनी 7 दिन की बच्ची को लावारिस हालत में कैंट रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आर.पी.एफ. अधिकारी एस.आई. महावीर ने तुरंत उसे कैंट सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से बच्ची को अंबाला सिटी रेफर कर दिया गया है। महिला डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया। उन्होंने बच्ची के बिल्कुल स्वस्थ होने की पुष्टि की है। 
PunjabKesari
डॉक्टर हीना ने बताया कि बच्ची देर रात्रि उनके पास आई थी, उसका पूरा चेकअप व इलाज़ करने के बाद वह स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि इस बच्ची की उम्र सात दिन है।
PunjabKesari
आर.पी.एफ. के थानाध्यक्ष अजय भारद्वाज ने बताया कि लालकुर्ती बाजार से स्टेशन पर काम के सिलसिले में आ रहे एक राहगीर ने बच्ची को स्टेशन के फुटपाथ पर पड़ा देख तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि तुरंत वह अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान तौलिया हटाकर देखा गया तो उसके अंदर से 8-10 दिन की बच्ची लाल रंग की फ्राक में लिपटी हुई मिली। इस दौरान आसपास के क्षेत्र को तलाशा गया ताकि बच्ची को यहां रखने वाले का पता किया जा सके लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बच्ची को कैंट सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक बच्ची की नाभी में लगी तार भी नहीं हटी थी। बच्ची देखने में किसी अच्छे घर की प्रतीत हो रही है। फिलहाल बच्ची को यहां छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!