कुरुक्षेत्र की नहर में मिला यमुनानगर के युवक का शव, 4 दिन से लापता था मुबारक अली; आज होगा पोस्टमार्टम

Edited By Harman, Updated: 25 May, 2026 01:19 PM

dead body of yamunanagar youth found in kurukshetra canal

कुरुक्षेत्र जिले में हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से रविवार देर शाम एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान यमुनानगर जिले के जठलाना थाना क्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी 29 वर्षीय मुबारक अली खान के रूप में हुई है। युवक पिछले चार दिनों से लापता...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले में हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से रविवार देर शाम एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान यमुनानगर जिले के जठलाना थाना क्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी 29 वर्षीय मुबारक अली खान के रूप में हुई है। युवक पिछले चार दिनों से लापता था। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की।

जानकारी के अनुसार मुबारक अली यमुनानगर की एक पॉली प्लास्टिक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह 21 मई की शाम घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने तलाश शुरू की। कंपनी में संपर्क करने पर पता चला कि वह उस दिन ड्यूटी पर पहुंचा ही नहीं था। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था।

रविवार सुबह उसकी बाइक गांव के बाहर नहर किनारे लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। शाम को कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

शव मिलने के बाद परिवार ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों का कहना है कि मुबारक किसी प्रकार के तनाव में नहीं था और घर से जाते समय पूरी तरह सामान्य था। ऐसे में अचानक उसका लापता होना और नहर में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बावजूद चार दिनों तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया और पुलिस मोबाइल लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर सकी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत के बाद गांव मोहड़ी में शोक का माहौल है। तीन बहनों के इकलौते भाई की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!