Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 May, 2026 09:15 PM

सेक्टर-93 चौकी के अंतर्गत रेवाड़ी रोड पर सड़क किनारे खड़े कैंटर में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। लोगों ने गाड़ी को जब लावारिस हालत में देखा तो इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुड़गांव,(ब्यूरो): सेक्टर-93 चौकी के अंतर्गत रेवाड़ी रोड पर सड़क किनारे खड़े कैंटर में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। लोगों ने गाड़ी को जब लावारिस हालत में देखा तो इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नरवाना, जींद के रहने वाले संजय के रुप में हुई है जो एक प्राइवेट कंपनी में बताैर ड्राइवर के तौर पर नौकरी कर रहा था। गाड़ी लावारिस हालत में सेक्टर-93 में खड़ी थी। संदिग्ध लगने पर जब लोगों ने कैंटर के अंदर झांका तो एक व्यक्ति अंदर सीट पर बेसुध पड़ा हुआ था। ऐसे में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि संजय गाड़ी में ही सो गया होगा और अत्याधिक गर्मी के कारण बेहोश हो गया होगा। इसकी कारण से ही उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस की मानें तो मामले में हत्या सहित अन्य ऐंगल से भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।