बहादुरगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट: मलबे से मिला दो दिन से लापता मजदूर का शव, अस्पताल में ढूंढता रह गया परिवार

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 08:18 PM

body of worker missing for two days recovered from rubble

बॉयलर फटने से ध्वस्त हुई फैक्ट्री में शनिवार को सर्च अभियान के दौरान मलबे से एक श्रमिक का शव बरामद हुआ। शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बॉयलर फटने से ध्वस्त हुई फैक्ट्री में शनिवार को सर्च अभियान के दौरान मलबे से एक श्रमिक का शव बरामद हुआ। शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। 

मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय शैलेश के रूप में हुई है। मूलतः बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला था। दिहाड़ी मजदूरी करता था। पिछले कुछ समय से यहां छोटूराम नगर में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, दो दिन से वह यहां फैक्ट्री में चिनाई मजदूरी करने आ रहा था। जब हादसा हुआ तो वह भी चपेट में आ गया। लेकिन शुक्रवार को वह बरामद नहीं हो सका। उधर, उसके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। हादसे की सूचना मिली तो उनकी औऱ चिंता बढ़ गई। भाई व पत्नी आदि को लगा कि शायद पीजीआई रेफर हुए घायलों के शैलेश हो, इसलिए वे भी वहां की ओर दौड़े। इसी बीच इधर, सर्च अभियान में शैलेश का शव बरामद हो गया। शैलेश एक बच्चे का पिता था। मजदूरी के लिर फैक्ट्री में आया था और हादसे का शिकार हो गया। उसका शव देखते ही परिजन बिलख पड़े।

दरअसल, शुक्रवार को एमआईई स्थित एडहेबहादुरगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट: मलबे से मिला दो दिन से लापता मजदूर का शव, अस्पताल में ढूंढता रह गया परिवारसिव बनाने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया था। इस दौरान 5 श्रमिक झुलसी अवस्था में बरामद हुए। इनमें से 4 पीजीआई रोहतक तो 1 शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है। मलबे में और लोगों के मिलने की आशंका थी। लिहाजा मलबा हटाकर सर्च अभियान शुरू हुआ। हादसे के बाद से शनिवार दोपहर तक मलबे में तलाश जारी थी।

 मौके पर एसीसीपी प्रदीप खत्री, एसएचओ महेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी संदीप हुड्डा आदि जांच करने पहुंचे। एफएसएल टीम भी बुलाई गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। एसीपी प्रदीप खत्री ने कहा कि एक शख्स के गायब होने की सूचना थी। एसएचओ और चौकी प्रभारी ने मजदूर बुलाकर मलबा हटवाया। इस दौरान शैलेश नाम का शख्स बरामद हुआ है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!