राम मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक, हमारी मान्यताओं को मिल रहा है पूर्ण सम्मान : विज

Edited By Manisha rana, Updated: 11 May, 2026 09:09 PM

from ram temple to somnath temple our beliefs are getting full respect vij

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी पल को चूकते नहीं है, जो हमारी जनता की मान्यताओं के स्थान है जिनमें राम मंदिर, विश्वनाथ मंदिर हो या अन्य स्थान हो, सभी को पूरा सम्मान दिया जाता है।

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी पल को चूकते नहीं है, जो हमारी जनता की मान्यताओं के स्थान है जिनमें राम मंदिर, विश्वनाथ मंदिर हो या अन्य स्थान हो, सभी को पूरा सम्मान दिया जाता है। उसी प्रकार, आज सोमनाथ मंदिर के 75वें प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर प्रधानमंत्री ने सारे देश को जोड़ा है तथा वो स्वयं सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए वहां उपस्थित हुए हैं।

विज आज सोमनाथ मंदिर के 75वीं प्राण-प्रतिष्ठा पर अम्बाला छावनी के कैलाश हाथीखाना मंदिर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश वहीं तरक्की करता है जिसका सर्वांगीण विकास हो, उसकी अर्थव्यवस्था भी सुधरे, उसका ढांचा भी मजबूत बने, जनता को मिलने वाली सुविधाएं, सेनाएं भी मजबूत हो और हमारी मान्यता और सांस्कृति के जितने भी स्थान है उनका भी उत्थान हो तथा प्रधानमंत्री मोदी इन सबका ध्यान रखते हैं।  

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्होंने भी सोमनाथ मंदिर में जाकर शीश नवाया है व दर्शन किए हैं। वहां पर जो वातावरण और शांति है वह लाख स्माधियों से भी ज्यादा मन को तृप्ति व शांति देने वाली है। आज वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गए हैं क्योंकि 1951 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति राधाकृष्णन जी ने प्राण प्रतिष्ठा की थी, आज इसी का 75वां वर्ष मंदिर में मनाया जा रहा है जहां पर शिव का स्थान है और मंदिर है।

उन्होंने कहा कि आज सोमनाथ मंदिर का 75वां पर्व अम्बाला छावनी के ऐतिहासिक कैलाश हाथीखाना मंदिर में मनाया जा रहा है जोकि सौभाग्य की बात है। वह संत बाबा मनमोहन दास जी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं कि उन्होंने खुद इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

सोमनाथ मंदिर हमारे स्वाभिमान और मान्यता का स्थान, इसलिए बाहरी आक्रमणकारियों ने बार-बार लूटा व तोड़ा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास प्रचलित है जिसे अनेकों बार तोड़ा गया व अनेकों बार बनाया गया। बाहर से जितने आक्रमणकारी आते थे जिनमें गजनवी, औरंगजेब व अन्य लुटेरे थे। वह हमारे देश में बाहर से जो भी शासन करने आते थे वह सब लुटेरे थे। उन्होंने हमेशा सोमनाथ मंदिर जोकि धन-धानय से भरपूर था इसको लूटने की कोशिश की और अनेकों बार इसको तोड़ा भी गया क्योंकि यह हमारी मान्यता और स्वाभिमान का स्थान था। लुटेरे हमारे स्वाभिमान पर प्रहार करना चाहते थे, इसलिए बार-बार इसे तोड़ा गया। 1947 में हिंदुस्तान जब आजाद हुआ तब सोमनाथ मंदिर बाहरी आक्रमणों की वजह से खंडित था। मगर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्रण लिया था कि हम पहले जैसा ही मंदिर बनाकर देंगे। मगर तब चर्चाएं आई कि और मंदिर को जनता के सहयोग से पुन: बनाया गया।

सोमनाथ का स्तम्भ दक्षिणी ध्रुव की ओर जो यह दर्शाता है कि हमारे पूर्वज भूगोल में पारंगत थे : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर में जो 10 शिवलिंग हैं इनमें पहला शिवलिंग पहले मंदिर में लगा है। यह मंदिर भारत भूमि में अरब सागर के किनारे है जहां से दक्षिणी ध्रुव तक बीच में कोई भूमि का टुकड़ा नहीं, कोई भी देश नहीं, कोई भी खंड व भाग नहीं है। वहां पर एक स्तम्भ भी है जोकि दक्षिण धुरव की ओर इशारा करता है, वह यह भी दर्शाता है कि हमारे पूर्वज इस ज्ञान में पारंगत थे। उन्हें मालूम था कि पृथ्वी गोल है इसे भू-गोल कहते हैं जिसे अंग्रेजों ने बाद में बताया कि पृथ्वी गोल है। मगर हम शुरू से इसे भू-गोल कहते हैं। इसके अलावा, एस्ट्रॉलजी का भी सारा ज्ञान हमारे पूर्वजों को था।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हाथीखाना मंदिर में माथा टेका

इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हाथीखाना मंदिर में माथा टेका और आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री अनिल विज का डीसी अजय सिंह तोमर व एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल ने अभिन्नदन किया। अधिकारियों ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रीय स्मराणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज अम्बाला छावनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि मंत्री अनिल विज ने मंन्दिर के मंहत संत मोहनदास जी को सम्मान पूर्वक शॉल भेंटकर उनका आर्शीवाद लिया। वहीं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक स्कूल को 21-21 हजार रूपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

कलश यात्रा का किया गया आयोजन

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हाथीखाना मंदिर के प्रांगण में कलश यात्रा का भी आयोजन भी किया गया था। इसके साथ-साथ सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंन्दिर पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मंत्री अनिल विज ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उसकी सराहना भी की।

इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, अजय बवेजा, बिजेन्द्र चौहान, राजीव गुप्ता, संजीव वालिया, शैली खन्ना, नरेन्द्र राणा, आरती सहगल, महेश गोयल, मदन लाल शर्मा, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल नागर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!