अम्बाला में पहली बार बी.सी.-बी महिला बनेगी मेयर, पंचकूला-सोनीपत अनारक्षित

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jan, 2026 03:11 PM

first time in ambala a bc b woman will become mayor

हरियाणा के 3 नगर निगमों पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत में मेयर पद चुनाव के लिए वीरवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से ड्रॉ निकाला गया। इसमें अम्बाला को महिला बी.सी. बी के लिए रिजर्व किया गया जबकि पंचकूला और सोनीपत की सीट अनारक्षित रहेगी।

चंडीगढ़ : हरियाणा के 3 नगर निगमों पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत में मेयर पद चुनाव के लिए वीरवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से ड्रॉ निकाला गया। इसमें अम्बाला को महिला बी.सी. बी के लिए रिजर्व किया गया जबकि पंचकूला और सोनीपत की सीट अनारक्षित रहेगी। इन तीनों नगर निगमों के मेयर और पार्षदों का कार्यकाल इसी महीने में समाप्त हो चुका है। इसके लिए आज तीसरी बार ड्रॉ रखा गया था। इससे पहले 1 और 15 दिसम्बर को डॉ की तारीख तय की गई थी लेकिन दोनों बार इसे टालना पड़ा था।

खास बात यह है कि अम्बाला में बी.सी. बी की महिला के लिए पहली बार मेयर पद आरक्षित हुआ है। बी.सी. बी. कैटेगरी में 5 प्रमुख जातियां अहीर, गुज्जर, लोध, सैनी और मेव आती हैं, जहां अम्बाला में मेयर पद के लिए बेहतर महिला प्रत्याशी खोजना भाजपा और कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। आरक्षण का ड्रॉ होने के बाद अब अम्बाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम में मेयर पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में टिकट को लेकर घमासान शुरू हो गया है। बताया गया मार्च से अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सकती है। प्रदेश में चुनाव के लिए प्रस्तावित तीनों निगमों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उक्त निगमों निगम कमिश्नर को बतौर प्रशासक नियुक्त किया गया है। चर्चा है कि मार्च में चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी जहां अप्रैल में चुनाव हो सकता है। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

आई.ए.एस. की निगरानी में हुए ड्रॉ की हुई वीडियोग्राफी

पंचकूला स्थित शहरी स्थानीय निदेशालय में आयोजित ड्रॉ प्रक्रिया दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ड्रॉ के लिए आई.ए.एस. वीरेंद्र सिंह दहिया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई। वीरेंद्र दहिया ने कहा कि ड्रा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही।

अन्य 8 नगर निगमों में आरक्षण की यह है स्थिति

प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं। इनमें से 8 के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। 3 नगर निगमों का कार्यकाल इसी माह पूरा हुआ है। फरीदाबाद नगर निगम महिला और गुरुग्राम नगर निगम बी. सी.-ए कैटेगरी की महिला के लिए आरक्षित है। यमुनानगर में मेयर का पद एस.सी. कैटेगरी महिला और रोहतक में नगर निगम मेयर का पद एस.सी. कैटेगरी के पुरुष के लिए रिजर्व है। बाकी के 5 निगम हिसार, करनाल, मानेसर और पानीपत सामान्य वर्ग के लिए हैं।

नगर परिषद और पालिकाओं में भी पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया

नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका सांपला, उकलाना व धारूहेड़ा में प्रधान के पदों को आरक्षित करने के लिए नियमों में वर्णित गठित समिति की बैठक में फैसला लिया गया। इसमें रोटेशन और अनुसूचित जाति की जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशतता के आधार पर नगर परिषद रेवाड़ी में प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। नगर पालिकाओं सांपला, उकलाना और धारूहेड़ा में ड्रॉ ऑफ लॉट से आरक्षण घोषित किया गया। इनमें नगर पालिका उकलाना में प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इसके अलावा 6 निकायों में उप-चुनाव भी होंगे जिनमें टोहाना, झज्जर, राजौंद, कनीना, तरावड़ी, साढौरा और करनाल शामिल हैं। इन निकायों में एक-एक वार्ड पार्षद के चुनाव होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!