मुलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : होटल में फर्जी फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 2 दबोचे

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Mar, 2026 02:36 PM

mulana police take major action fraudsters posing as food safety officers arres

नेशनल हाईवे-344 पर गांव ब्राह्मण माजरा स्थित एक होटल में फर्जी फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर ठगी

बराड़ा (अनिल शर्मा) : नेशनल हाईवे-344 पर गांव ब्राह्मण माजरा स्थित एक होटल में फर्जी फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में मुलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी जिसके बाद  रिमांड पर लिया जायेगा।

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए युवक शुभम और गौरव जिला कुरुक्षेत्र के वासी हैं। बीते दिन पहले गांव ब्राह्मण माजरा स्थित एक होटल में दोनों खुद को फूड सेफ्टी अधिकारी बताकर पहुंचे थे। आरोपियों ने होटल में कथित खामियां निकालते हुए संचालक को होटल सील करने की धमकी दी। कार्रवाई के डर का फायदा उठाकर उन्होंने होटल संचालक से 25 हजार रुपये ठग लिए थे।

बाद में घटना सामने आने के बाद होटल संचालक की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!