युद्ध की आग में झुलसी गरीब की थाली : अटल कैंटीन में ईंधन संकट बना चुनौती...मंडी में हलचल तेज

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Mar, 2026 04:27 PM

the poor man s plate is scorched by the fire of war fuel crisis poses a challen

अमेरिका-इजराइल और इरान के बीच चल रही जंग का असर अब किसान मजदूर अटल कैंटीन पर भी साफ दिखने

अंबाला (अमन कपूर) : अमेरिका-इजराइल और इरान के बीच चल रही जंग का असर अब किसान मजदूर अटल कैंटीन पर भी दिखने लगा है। गैस की किल्लत के कारण खाना चूल्हे पर बनाना पड़ रहा है। 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है जिसको लेकर मंडी प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।

मंडी में टूटी हुई सड़कों को भी बनाया जा रहा है साथ ही एक्स्ट्रा लाइट भी लगाई जा रही है। मंडी में किसानों के लिए पीने के स्वच्छ पानी के लिए 7 वाटर कूलर लगाए गए है, वहीं किसानों की सुविधा के लिए मंडी में रहने ठहरने खाने पीने और लाइट का अच्छा प्रबंध किया गया है । 

PunjabKesari
 

हरियाणा की अनाज मंडियों में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है जिसको लेकर अभी से मंडी प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। हालांकि मंडी में चल रही किसान मजदूर अटल कैंटीन पर भी युद्ध का असर साफ दिखाई दे रहा है। गैस की कमी होने के कारण कैंटीन में बनने वाला खाना चूल्हे पर तैयार किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि गैस की कमी होने के कारण उन्हें खाना चूल्हे पर बनाना पड़ रहा है जिससे धुएं के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

PunjabKesari
 
बता दें कि किसानों के लिए किसान मजदूर अटल कैंटीन में 10 रुपए में घर जैसा बना खाना दिया जाता है। एक अप्रैल से होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर मंडी सेक्रेटरी नीरज भारद्वाज से बात की तो उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से 15 मई तक गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है जिसको लेकर मंडी में तैयारियां चल रही है।

उन्होंने कहा कि जनवरी में किसान मजदूर अटल कैंटीन को शिफ्ट कर दिया गया था और अब वहां पर कैंटीन के बहार एक्स्ट्रा बैंच भी लगाए गए है ताकि अगर हाल में किसान ज्यादा हो जाए तो बाहर बैठ कर अच्छे से खाना खा सकें। उन्होंने कहा कि काफी कार्य हो चुके है और जो भी छोटा मोटा रह गया है उसको भी एक अप्रैल से पहले ठीक कर लेंगे। 

वहीं जब इनसे पूछा गया कि जिस हिसाब से बारिश के बाद मौसम में ठंडक आई है तो क्या एक अप्रैल से मंडी में गेहूं आना शुरू हो जाएगी तो उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से तो मुश्किल है लेकिन 5 से 7 अप्रैल तक मंडी में गेहूं की आवक शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अबकी बार गेहूं की MSP 2585 रुपए रखा गया है वहीं उन्होंने कहा कि पिछली बार अंबाला कैंट अनाज मंडी में एक लाख 57 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी और अबकी बार भी लगभग इतनी ही गेहूं की आवक होने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!